मरवाही में जुए पर बड़ी कार्रवाई: 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.52 लाख की नकदी व सामान जप्त

By
Advertisement

मरवाही (गौरेला–पेंड्रा–मरवाही)। थाना मरवाही एवं साइबर सेल जीपीएम पुलिस ने जुआ गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकद राशि, मोटर साइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल ₹4,52,500/- की सामग्री जप्त की गई है।

पुलिस को दानी कुंडी एवं आसपास क्षेत्र में जुआ खेले जाने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मरवाही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां 11 लोग जुआ खेलते पाए गए। सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

छापे के दौरान आरोपियों के पास से ₹33,500/- नकद, 06 मोटर साइकिल तथा 11 मोबाइल हैंडसेट बरामद किए गए। जप्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य ₹4,52,500/- बताया गया है।

इस मामले में थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 0/2026 के तहत धारा 03(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *