मध्य प्रदेश की दो पेटी गोवा व्हिस्की ज़ब्त, एक जेल दाखिल

By
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर । आबकारी आयुक्त श्याम धावडे के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई कर रही है। आज उड़नदस्ता टीम बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में गस्त कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि महेवा निवासी राजेश प्रजापति अपने घर में मध्य प्रदेश की शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने राजेश प्रजापति के घर पर दबिश दी। घर की तलाशी लेने पर उसके घर के एक कमरे से मध्य प्रदेश की लेबल लगी 100 पाव गोवा व्हिस्की(18 ली) दो पेटी ज़ब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2 )36 एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया न्यायालय से जेल दाख़िल किया।

आज ही दिनांक को महेवा के ही संतोष प्रजापति के कब्जे से 20 पाव मध्य प्रदेश की गोवा व्हिस्की ज़ब्त कर उसके विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 36 के तहत कार्रवाई की गई।

उक्त कार्यवाही सहायक के दौरान जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी उपनिरीक्षक टीआर केहरी, आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश सोनी,रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी, संगीता उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *