मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की दर्द नाक मौत

By
Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी अनुसार पूरा घटना  04/10/24 दोपहर 3बजे की है, खुद्दी टोला ग्राम उसाड़ निवासी सुंदर सिंह भैना उम्र 60वर्ष जो की अपने  गांव के एक साथी के साथ नहाने के लिए सगम बांध गए हुए थे तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर काटना शुरू कर दिया जिससे वे दोनो जान बचाने इधर उधर भागने लगे
उनका एक साथी भागकर जान बचाने में कामयाब रहा परंतु  सुंदर सिंह भागने में कामयाब नही हुए और उनसे बचने के लिए झाड़ियों के झुंझ में घुस गए परंतु मधुमक्खियों के अत्यधिक काटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसे परिजनों और गांव वालो ने काफी देर और मशक्कत उपरांत खोज  पाए जिसके बाद उसकी सूचना मरवाही पुलिस को दी गई मरवाही पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *