मंगलसूत्र बरामद कराने वाले मुख्य टिकट निरीक्षक को मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने किया सम्मानित

By
Advertisement

मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा अपने विभाग के कर्मचारियों को सजगता एवं  सूझबूझ के साथ कार्यों का निष्पादन करने के प्रति उनका मनोबल बढाने एवं उत्कृष्ट कार्य करने के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य टिकट निरीक्षक बिलासपुर श्री रजत कुमार सरकार ने विगत 08 जुलाई 2024 को रेल मदद द्वारा प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुये

अपने सूझबूझ एवं सतर्कता से गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्री के गुम हुये लगभग 2.5 लाख रुपए मूल्य के सोने के मंगलसूत्र को बरामद कर सुरक्षित रूप से उस यात्री को सौंपने का सराहनीय कार्य किया गया | इनके इस साहसिक व उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार के लिए वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा अनुशंसा की गई |

आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा श्री रजत कुमार सरकार को प्रशस्ति-पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई तथा शुभकामनायें दी गई । इस अवसर पर वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह भी उपस्थित थे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *