भारी मतों से दूसरी बार विधायक पद पर जीत हासिल करने को लेकर डॉक्टर सीएस राजेन एक्का को स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय मे भव्य स्वागत किया गया

By
Advertisement

राजगांगपुर  : राजगांगपुर प्रखण्ड कार्यालय के सभागार मे सुबह 11 बजे भारी मतों से दूसरी बार विधायक पद पर जीत हासिल करने को लेकर डॉक्टर सीएस राजेन एक्का का भव्य स्वागत किया गया । आपको बता दे उक्त स्वागत सभा स्थानीय प्रखण्ड अधिकारी अक्षय कुमार बाघ के नेतृत्व मे की गई । इस अवसर पर प्रखण्ड कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, समिति सभ्य/सभ्या, सभी मौजूद रह कर माननीय विधायक को फूल गुलदस्ता प्रदान कर शुभकामनाये देने सहित स्वागत किया गया ।

वही उक्त सभा मे राजगांगपुर के विकासमूलक कार्यों को लेकर आलोचना किया गया जिसमे विभिन्न पंचायत के सरपंचों ने शौचालय निर्माण के बारे मे विधायक का ध्यान आकर्षण करवाया और कहा कि शौचालय की सुविधा न होने के कारण दूर दुरांत गाँव से आए महिलाओ, बच्चे, इन सभी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । सरपंचों की समस्याओ को सुन कर माननीय विधायक ने विधायक फंड से 8 लाख रुपये की अनुदान राशि देने का आश्वाशन दिया । 

इसके अलावा राजगांगपुर के विभिन्न सरकारी कार्यालय के कर्मचारियों व जनसाधारणों के विभिन्न समस्याओ के बारे मे सुने और जल्द से जल्द समस्याओ का समाधान करने का आश्वाशन दिए कहा कि जनसाधारणों की समस्या, शहर मे विकामूलक कार्य तथा उन्नति  का मेरा प्रथम लक्ष्य है

उक्त स्वागत सभा मे काँग्रेस के टाउन अध्यक्ष देवरंजन बिनोद, सरिता सोरॉनिया, अरुण सामल, विनय  भूषण बारला, रिला सुशीला, विष्णु लाक्रा, फ्रांसिस मींज, एमडी एजाज, शशि भूषण चौरसिया सहित काफी संख्या मे ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे । सभा के अंत मे ऐ आचार्य धन्यवाद अर्पण किए थे । 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *