भाजयुमो नेता हिमांशु पांडे शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मनोनीत

By
Advertisement

भाजयुमो मंडल पसान के अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

श्री पांडे की नियुक्ति उप मुख्यमंत्री वा प्रभारी मंत्री कोरबा श्री अरुण साव की अनुशंसा पर हुई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मनोनित होने के बाद श्री पांडे ने उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे वे आदिवासी अंचल में स्थित इस विद्यालय के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे तथा विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक संसाधनों के विकास के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। हिमांशु पांडे के जन भागीदारी अध्यक्ष बनने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

मेरे प्रिय छोटे भाई मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो पसान हिमांशु पाण्डेय को उप मुख्यमंत्री वा प्रभारी मंत्री कोरबा श्री अरुण साव जी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान शाला प्रबंधन एवम विकास समिति के अध्यक्ष मनोनित होने पर बहुत बहुत बधाई। राजकुमार पाण्डेय

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *