भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी बने सदस्य

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव साय की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह आदेश प्रदेश कार्यालय से दिनांक 03 फरवरी 2026 को जारी किया गया।

घोषित सूची के अनुसार श्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी को प्रदेश सोशल मीडिया कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

श्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे पूर्व में तत्कालीन बिलासपुर सांसद एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के संसदीय प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दे चुके हैं। संगठनात्मक एवं प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी संगठन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से इस कार्यसमिति का गठन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी द्वारा जारी किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्री त्रिपाठी को शुभकामनाएँ दी हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *