Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
दिल्ली । शेख हसीना दिल्ली में शरण ले सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक थोड़ी देर में अपदस्थ प्रधान मंत्री शेख हसीना दिल्ली पहुंचने वाली हैं।
ढाका में सेना ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है। आंदोलनकारी सड़क पर और पीएम आवास पर काबिज हैं। शेख हसीना ढाका छोड़ चुकी हैं।
फिलहाल उनके पास भारत में शरण लेने के अलावा विकल्प नहीं है।
आरक्षण का आंदोलन शेख हसीना की हुकूमत पर बहुत भारी पड़ गया।
जनता का ऐसा बड़ा विद्रोह दूसरी बार देखने को मिला है।

