दुर्ग जिले के धमधा तहसील में दारू भट्टी खुलने का विरोध में महिलाये

By
Advertisement
Advertisement

विजय चौबे

लोकेशन दुर्ग बेमेतरा

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा पुरे प्रदेश में कई नए  शराब दुकाने खोली जा रही है

इसी क्रम में दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले धमधा तहसील के ग्राम पंचायत अछोली में भी सरकार द्वारा नई शराब दुकाने खोली जा रही है जिसका ग्रामीणों द्वारा खुलकर विरोध किया जा रहा है

बता दें की राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नयी शराब दूकान खोली जा रही है, वही ग्राम पंचायत अचोली में खोले जा रहे शराब दूकान के विरोध में स्थानीय महिलाएं सडक पर उतर कर जमकर  विरोध   प्रदर्शन  कर रही है

वही शराब दूकान खुलने से महिलाओं को डर है की उनके बच्चे  बिगड जायेंगे वहीं घरेलु हिंसे की भी वारदात  बढ़ने  से भी इंकार नहीं किया जा सकता

वही महिलाओं ने कहा की ग्रामीण अंचलों में शराब दूकान खोले जाने से यहाँ की युवा पीढ़ी प्रभावित होंगी एवं ग्राम पंचायतों की शांति पर भी फर्क पड़ेगा

बहरहाल ग्रामीणों के विरोध का कितना असर सरकार पर पड़ता है या आने वाला समय ही बताएगा

विजय चौबे ब्यूरो चीफ दुर्ग – बेमेतरा जिला

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *