ब्रेकिंग न्यूज़: अकलतरा नगर पंचायत में गौण खनिज राजस्व से नियम विरुद्ध कार्य का मामला उजागर

By
Advertisement
Advertisement

🔹 विभागीय मंत्री अरुण साव ने मानी अनियमितताएँ, कार्रवाई शुरू

🔹 एक ही कार्य को टुकड़ों में विभाजित कर कराया गया, 6 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

अकलतरा नगर पंचायत में गौण खनिज राजस्व से नियमों के विरुद्ध कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। इस पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने भी स्वीकार किया कि नियमों का उल्लंघन हुआ है। जांच में सामने आया कि एक ही कार्य को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर कराया गया, जिससे नियमों को दरकिनार किया गया।

🔸 छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
इस अनियमितता पर कार्रवाई करते हुए 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

🔸 213 लाख का राजस्व प्राप्त, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
इस मामले में 213 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। फिलहाल, इसकी गहन जांच जारी है, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *