बैंक में कैश नहीं होने से परेशान किसानों ने सड़क किया जाम मुख्य मार्ग पर किया प्रदर्शन

1 Min Read
Advertisement

कोरबा ब्रेक

जिला सहकारी बैंक में एक बार फिर से कैश की कमी हो गई है। नकदी रकम नहीं होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धान खरीदी के सीजन में किसानों ने अपना धान बेचा है,उनके खातों में पैसे आ गए हैं,लेकिन बैंक में कैश की कमी होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। पैसे नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने पुराना बस स्टैंड स्थित मुख्य मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया।

कोतवाली थाना अंतर्गत पुराना बस स्टैंड स्थित मुख्य जाम पर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।

किसानों के प्रदर्शन से मौके पर जाम की स्थिती निर्मित हो गई। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने के प्रयास में जुट गई।

पुलिस ने काफी देर तक किसानों को समझाया जिसके बाद जाकर कहीं प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *