पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को 72 घंटे के भीतर थाना कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

By
Advertisement
Advertisement

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया/पीड़िता ने दिनांक 05/11/2025 को थाना कुसमी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23/10/2025 के सुबह करीब 4:00 बजे प्रार्थीया दिशा मैदान कर वापस घर आ रही थी तब गांव का विनय पिता मुंशी उरांव ग्राम नीलकंठपुर थाना कुसमी जिला बलरामपुर ने इसे पड़कर खींचकर अपने घर ले जाकर एक दिन वह रात भर रखकर जबरन कई बार गलत काम बलात्कार किया और बोला तुम्हारा पति घर से बाहर गोवा में काम करने गया है तुम इस बात को किसी को नहीं बताना कह कर छोड़ दिया।

इसके पश्चात  दिनांक 25/ 10 /25 से दिनांक 26/ 10 /25 तक गांव से लगा हुआ अर्रा डोंगरी जंगल में भी दो दिन लेकर संबंध बनाते रहा। प्रार्थीया की  रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी विनय पिता मुंशी उरांव ग्राम नीलकंठपुर थाना कुसमी जिला बलरामपुर को दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 6.11.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *