बिना अनुमति क्रेशर संचालन पर राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने की कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में तहसील क्षेत्र लुण्ड्रा के ग्राम चंदेश्वरपुर में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा सोमवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। जहां बिना अनुमति क्रेशर संचालन एवं निम्न श्रेणी चूना पत्थर गिट्टी भंडारण करना पाया गया।

मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि क्रेशर संचालन सूरजपुर निवासी संदीप अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान लगभग 10 हाईवा बोल्डर, 03 हाईवा गिट्टी स्टॉक किया गया है।

स्टॉक किए गए खनिज और क्रेशर संचालन के संबंध में मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई है। मामले में एसडीएम श्री नीरज कौशिक, खनि निरीक्षक श्री विवेक साहू एवं राजस्व तथा खनिज विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण एवं कार्यवाही की गई।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *