बिजली करंट लगने से हुई थी हाथी की मौत, दो जेल दाखिल

1 Min Read

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के अंतर्गत छतवा गांव में बिजली करंट लगने से हाथी की मौत हुई थी। वन विभाग ने दो लोंगो को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा।

वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि वन परिक्षेत्र रामानुजगंज अंतर्गत सर्किल छतवा, बीट छतवा कक्ष क्रमांक पी. 3472 में एक नर हाथी मृत अवस्था में पाया गया था। ग्राम इंद्रपुर निवासी 35 वर्षीय हरि सिंह पिता बुझावन सिंह व 45 वर्षीय परमेश्वर सिंह पिता रामबदन सिंह जाति खैरवार के द्वारा वन क्षेत्र में अवैध शिकार के उद्देश्य से विद्युत करंट लगाया था।

बिजली करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई थी। वन विभाग ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक नग टांगी, जीआई तार, लकड़ी की खूंटी 20 नग व जाल जब्त किया। वन विभाग ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाख़िल किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *