बालको कर्मचारियों को इस बार बोनस में 15 फीसदी की वृद्धि,2023 में मिले थे 1.42 लाख

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा। बालको कर्मचारियों को इस बार बोनस (एक्सग्रेसीया) पिछली बार की राशि से 15 प्रतिशत ज्यादा मिलेगा।पिछली वर्ष 2023 में बालको कर्मचारियों को एक लाख 42 हजार रुपए बोनस मिला था। प्रबंधन और ट्रेड यूनियन के बीच मंगलवार को इस पर अंतिम सहमति बन गई।एसईसीएल कर्मचारियों को पहले ही बोनस मिल चुका है।यूं दुर्गा पूजा,दशहरा और आसन्न दीपावली पर्व के पहले यूं कर्मचारियों के बीच तो प्रसन्नता है ही स्थानीय बाजार को भी एक बूस्ट अप मिलेगा।

बोनस राशि पर उक्त जानकारी बालको के एक श्रमिक नेता ने दी है। बालको में वर्तमान में 860 नियमित कर्मचारी हैं जबकि एलटीएस के तहत संयंत्र में लगभग 5300 ठेका मजदूर काम करते हैं। कंपनी की ओर से बोनस का भुगतान दोनों तरह के कर्मचारियों को किया जाता है। पिछली बार दुर्गा पूजा से पहले बालको ने अपने प्रत्येक कर्मी को 1 लाख 42 हजार रुपए बोनस का भुगतान किया था।प्रबंधन एवं ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों के बीच इसे ले कर तीन दौर की बातचीत हुई।जिसके बाद है कि पिछले बरस की बोनस राशि में 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी अर्थात लगभग 1.65 लाख पर अंतिम सहमति बनी है। दशहरा के पूर्व ही यह राशि कर्मचारियों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

नियमित कर्मचारियों के अलावा एलटीएस के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को कानूनी प्रावधान के तहत कंपनी उन्हें उनके वेतन पर 8.3 फीसदी राशि बोनस के तौर पर भुगतान करती है। एलटीएस मजदूरों के बोनस को लेकर कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है और इसका भुगतान भी जल्द शुरू हो जाएगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *