बारात से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Advertisement
Advertisement

मामला रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम तेन्दुमुड़ी के रहने वाले महेत्तर राम राठिया (60 वर्ष ) अपने साथी अपने साथी अयोध्या राम राठिया के साथ गांव के हेमंत राम राठिया की बारात में शामिल होने ग्राम नंगोई गये थे।

बारात में उन्होंने नाच गाना किया, खाना खाया, खूब मस्ती की । कौन जनता था की कुछ देर बाद ये मौज मातम में बदलने वाला है। खाना खाकर रात 12 बजे वापस लौटते समय कूड़ेकेला जंगल ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी।

महेत्तर सिंह राठिया के सिर में गंभीर चोट लगी और मौक़े पे ही उनकी मौत हो गयी। वही उनके साथी के नाक, मुँह सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौक़े पे पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में लिये अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है की घटना को अंजाम देकर अज्ञात आरोपी वाहन चालक मौक़े से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106 (1), 125 (A ) 281 के तहत अपराध दर्ज किये है। पुलिस के द्वारा आरोपी वाहन चालक की पताशा जी की जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *