बलरामपुर पुलिस विभाग में तबादलों की बड़ी कार्रवाई, 161 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर, 4 जुलाई 2025 –
बलरामपुर जिले के पुलिस विभाग में लंबे समय के बाद एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कुल 161 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।



इस तबादला सूची में 5 सहायक उप निरीक्षक, आरक्षक एवं महिला आरक्षक शामिल हैं। यह कदम विभागीय संचालन में चुस्ती और पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह स्थानांतरण लंबे समय से लंबित फेरबदल प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।



स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, वहीं विभाग ने इसे एक नियमित प्रक्रिया बताया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *