बड़ी खबर पत्थलगांव रोड सिसरिंगा में अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बस मोड पर पलटी कई लोग घायल

By
Advertisement
Advertisement

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी सड़क  दुर्घटना की खबर सामने आ रही हैं। यहां के पत्थलगांव रोड़ सिसिरिंगा में स्थिति बंजारी मंदिर के कुछ दूरी पर आज सुबह करीब 10 बजे रायगढ़ से जशपुर की ओर जा रही बस क्रमांक सीजी 14 जी 0371 अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे 2 घायल, कुल 25 लोग सवार थे, ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा बताया जा रहा की बस अपने तय समय से पीछे चल रही थी।

जिसके कारण समय पर बस स्टैंड पहुंचने के लिए चालक ने बस की रफ़्तार बढ़ा दी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जैसे ही इसकी खबर धरमजयगढ़ पुलिस को मिली तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच हालात पर काबू पाया गया। और घायलों को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया।

वही कई लोगों को छोटी मोटी खरोचे आई पर समय के आभाव में सभी अपने घर के लिए रवाना हो गए। जिनमें दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया। जहां उनका ईलाज किया जा रहा हैं।

घायल महिला से हादसे से सम्बंधित जानकारी पूछने पर महिला ने बताया की बस चालक काफी तेज बस चला रहा था और सवारियों द्वारा मना करने पर भी बस धीमे नहीं किया जिसके कारण अचानक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *