बंगलादेशी होने का आरोप लगाकर पश्चिम बंगाल के दो युवकों पे जानलेवा हमला

By
Advertisement
Advertisement

राजगांगपुर :- सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में बांगलादेशी होने का आरोप लगा कर पश्चिम बंगाल के दो युवकों पे जानलेवा हमला किए जाने का एक मामला देखा गया है। जिसे लेकर राजगांगपुर थाना में शिकायत दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार में ये सूचना मिली है की पश्चिम बंगाल निवासी शेख आशादुल रहमान और अब्दुल बशीर शेख, जो राजगांगपुर के शेख सफीकुला इस्लाम ठिकादार के अंदर मजदूरी का काम करते हैं,

 

बीते शनिवार शाम के समय राजगांगपुर भाटापड़ा के बजरंग चौक में चाय पीने के लिए गए हुए थे। वहां कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें बांगादेशी रोहिंगिया कह कर उन्हे 24 घंटे के अंदर राजगांगपुर खाली करने के लिए कहा और इनके साथ बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की जिसके कारण दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए उन्हें राजगांगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राउरकेला के आरजीएच रेफर किया गया है।

आपको बता दे उक्त आक्रमण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से किए जाने की बात सामने आई है । जिसे लेकर ठीकेदार सफीकुल इस्लाम ने राजगांगपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है ज्ञात हो की बजरंग दल की ओर से राजगांगपुर अंचल में रह रहे बांगलादेशी रोहिंगियाओ को 24 घंटे में जगह खाली करने का अल्टीमेटम जारी किया गया है और इसका शिकार पश्चिम बंगाल के बांगलाभाषी लोग हो रहे है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *