प्रधानमंत्री मोदी जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा : 95 यूनिट रक्तदान, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 76 यूनिट सहित जिलेभर में कुल 95 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल उपस्थित रहे।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष संत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला मंत्री दीपक गुप्ता, राजेश्वर तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरजपुर स्वाति सिंह  , युवा मोर्चा जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल, नीरज गुप्ता,  जिला कार्यालय सह प्रभारी संजू सोनी , भाजपा शहर मंत्री  हिमांशु जैन, सहित पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम का संयोजन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, यशवंत सिंह व संजू सोनी ने किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कपिल देव पैकरा, सिविल सर्जन अजय मरकाम, ब्लड सेंटर प्रभारी एवं अस्पताल के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। इसी क्रम में जिले के 15 मंडलों के अंतर्गत 75 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा “एक मां, एक पेड़” के संकल्प के साथ पौधारोपण भी किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *