प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री के साथ 02 माओवादी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना जांगला की कार्यवाही

⏩दिनांक 29/09/2024 को थाना जांगला का बल थाना क्षेत्रान्तर्गत बड़े तुंगाली, पोटेनार, बरदेला की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बरदेला एवं बड़े तुंगाली के मध्य जंगल कच्ची रास्ते में 02 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर अपना

नाम :-
1. जोगो माड़वी (मिलिशिया सदस्य) पिता लखमू माड़वी उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोटेनार कुडूरपारा थाना जांगला
2. सोनी लाल उरसा (मिलिशिया सदस्य) पिता सुकलू उरसा उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी बड़े तुंगाली पटेलपारा थाना जांगला

⏩पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन द्वारा आम जनता को बरगलाने एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से लिखे गए पैंपलेट बरामद किए गए।

⏩ पकड़े गये माओवादियों के विरुद्ध छ0ग0 विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *