प्रकाश चंद्र जाखड़ की पदयात्रा रैली में उमड़ा जनसैलाब, हजारों ग्रामीणों ने दिया समर्थन

By
Advertisement
Advertisement

पसान से बैरा और चरई गांव तक पदयात्रा कर भाजपा नेता ने मांगे वोट

कोरबा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य पद के प्रत्याशी प्रकाश चंद्र जाखड़ ने पसान से बैरा और चरई गांव तक विशाल पदयात्रा रैली निकालकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की। उनकी इस रैली में हजारों वनवासी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और उत्साहपूर्वक समर्थन जताया।

पसान क्षेत्र के जनपद क्षेत्र क्रमांक 1 से चुनाव लड़ रहे प्रकाश चंद्र जाखड़ ने अपनी पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और प्रकाश चंद्र जाखड़ को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस भव्य रैली में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भाजपा नेता के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। पदयात्रा के दौरान प्रकाश चंद्र जाखड़ ने ग्रामीण विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *