पोला अमावस्या पर अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति का साड़ी वितरण, सेवा का दिया संदेश

2 Min Read
Advertisement

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा इस वर्ष पोला अमावस्या के पावन अवसर पर जरूरतमंद बहनों को साड़ी वितरण कर सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

मन्नाडोल तिफरा में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 50 से अधिक बहनों को साड़ी प्रदान की गई। इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने संकल्प लिया कि प्रत्येक पर्व एवं परंपरा पर समाज एकजुट होकर सेवा कार्य करेगा, ताकि जरूरतमंदों को सहयोग मिल सके और आपसी जुड़ाव व परिचय भी मजबूत हो।



समिति की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती चित्रा तिवारी ने कहा कि “दान केवल वस्त्र का नहीं, बल्कि आत्मीयता और अपनत्व का होना चाहिए।” उन्होंने समाज के सभी वर्गों को खुशहाल बनाने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

वरिष्ठ जनों व समाज की बहनों ने इस पहल को सराहते हुए इसे भाईचारे को बढ़ाने वाला कदम बताया और भरपूर सहयोग दिया। प्रसाद वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि आने वाले पर्वों पर भी समाज सेवा को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री प्रमोद शर्मा, श्रीमती उर्मिला शर्मा, श्रीमती राजकुमारी तिवारी, श्रीमती नेहा पांडेय, श्रीमती दीप्ती पाठक और श्रीमती वीणा तिवारी उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती अराधना मिश्रा, शीलम पांडेय, अनामिका शर्मा, श्रीमती निर्मला चौबे, श्रीमती विनय शर्मा, श्रीमती प्रभा शर्मा, श्रीमती गीता पांडेय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *