पोर्टर खोली में स्व.रामप्रकाश पासवान मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न ,

By
Advertisement
Advertisement

फाइनल मुकाबला में पोटका एफसी ने मां शीतला स्पोर्टिंग को दो गोल से हराकर जीता खिताब

चक्रधरपुर ।  स्व. रामप्रकाश पासवान मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबला में पोटका एफसी ने मां शीतला स्पोर्टिंग को दो गोल से हराकर प्रतियोगिता के खिताब जीत लिया है। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि  विधायक सुखराम उरांव, विशिष्ट अतिथि  जिला झामुमो उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, वार्ड पार्षद निकु सिंह , प्रेम मौजूद उपस्थित होकर विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरुस्कार राशि प्रदान किया। फाइनल मुकाबला मां शीतला स्पोटिंग क्लब और  पोटका एफसी के बीच हुआ।

जोरदार मुकाबला में पोटका एफसी ने मां शीतला स्पोर्टिंग को दो गोल से हराकर यह मैच जीत लिया। मैच का संचालन  आयोजन समिति के प्रमुख  दीपक पासवान ने किया।विजेता टीम को नगद 10 हजार और उपविजेता टीम को नगद 7 हजार रुपया की राशि पुरुस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक सुखराम ने अपने संबोधन में कहा की खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। हार और जीत का परवाह करें। हार और जीत खेल का एक हिस्सा है। हमेशा बेहतर खेल प्रदर्शन करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा की चक्रधरपुर विधान सभा क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए गांव गांव   और पंचायतों में भी फुटबाल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *