पूर्व मे पंजीबद्ध अनाचार के प्रकरण का निपटारा कराने ब्लैकमेलिंग कर 10 लाख रुपये की रकम हड़पने के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले मे कुल 04 आरोपी किये गये गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे कार्यवाही करते हुए आरोपियों कों अनन्या होटल अम्बिकापुर के पास से गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही

आरोपियों द्वारा प्रकरण कों निपटारा कराने कुल 61 लाख रुपये की गई थी मांग, पहले किस्त मे 05 लाख लेने पश्चात दूसरे किस्त मे 05 लाख रुपये लेने पहुचे थे आरोपी

पुलिस टीम द्वारा रकम लेनदेन हेतु 50 रुपये का फाड़ा हुआ दो टुकड़ा नोट, कुल नगद रकम 10 लाख रुपये किया गया बरामद

आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त आल्टो कार नंबर सीजी/15/बी/9051 एवं स्कूटी क्रमांक सीजी/16/सी.एन/5042 किया गया जप्त

आपराधिक गतिविधियों के शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम की लगातार कार्यवाही

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि सूचक सुभाष चन्द्र अग्रवाल साकिन मोवा लक्जेवरा बिल्डिंग थाना मोवा जिला रायपुर द्वारा 25/12/24 कों थाना कोतवाली आकर सूचना दिया कि संतोष विश्वकर्मा पूर्व मे पंजीबद्ध अनाचार के मामले मे राशि वसूल कर केस को खत्म करने की योजना बनाया गया है।

संतोष विश्वकर्मा द्वारा लगातार सूचक से संपर्क किया जा रहा है, संतोष विश्वकर्मा दिनांक 22/12/24 को रायपुर आकर सूचक से मिलकर बातचीत किया, बातचीत के मध्य केस ख़त्म करने हेतु 61 लाख में सौदा तय हुआ, जिसमें से 21 लाख रुपये टोकन मनी माँगा गया, उक्त राशि को प्रदान करने हेतु संतोष विश्वकर्मा द्वारा एक पचास का नोट का आधा हिस्सा फाडकर एक हिस्सा खुद रखा और दूसरा हिस्सा सूचक कों दिया,

और संतोष बोला कि जब आप पैसे देने आओगे तो नोट का दूसरा हिस्सा दिया जायगा, उक्त बैठक में संतोष विश्वकर्मा ने सूचक कों विश्वास दिलाया कि राशि देने के पश्चात वह विनोद केडिया के पक्ष में बयान देगा और महिला के साथ वह लगातार संपर्क में हैं, और उक्त सौदा उक्त महिला के पूर्ण जानकारी में हो रहा है,

सूचक द्वारा जैसे ही राशि का भुगतान कर देगा वैसे ही सूचक के जीजा विनोद केडिया इस मामले से बाहर निकालने हेतु त्वरित आगे केस इसके पक्ष मे बढ़ाया जायगा। चर्चा अनुसार सूचक दिनांक 24/12/24 को पैसा देने के लिये रायपुर से अपने ड्रायवर साथियो के साथ अम्बिकापुर आया और सूचक के एक रिश्तेदार के साथ नया गमछा मे 05 लाख रूपये रकम लेकर संतोष विश्वकर्मा के बताये जगह कोर्ट के पीछे गये वहां अल्टो कार नंबर सीजी/15/बी/9051 में संतोष और उक्त महिला थे तथा उन्हीं के साथ एक स्कूटी नंबर सीजी/16/सी.एन./ 5042 में उनके साथ दो लोग थे, सूचक कुल रकम 5 लाख रूपये संतोष को दे दिया, तब कल और पैसा बैग मे लाकर देने के लिए बोला गया, तब सूचक आवेदन देने थाना कोतवाली आए हैं।

सूचक की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों द्वारा रकम लेने हेतु बुलाये स्थान अनन्या होटल के बगल रोड किनारे पहुंचे आवश्यक योजना बद्ध तरीके से वहां पहुंच आरोपी संतोष, उक्त महिला एवं अन्य दो पुरूष साथी वहां एक आल्टो कार एवं एक स्कूटी से खड़े थे जिन्हें प्रार्थी द्वारा एक बैग में रखा 500/- रूपये का 100-100 नोट का कुल 10 बंडल प्रत्येक बंडल 50,000/- कुल 5,00,000/- रूपये को आरोपिया को देते हुवे दबिश देकर पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया,

प्रकरण मे महिला सहित कुल 04 आरोपी (01) संतोष विश्वकर्मा पिता शंकर विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष काटर नं.132 डी.एन.क्यू. कुमदा कालोनी विश्रामपुर सूरजपुर (02) कमलेश देवांगन पिता स्व. सुदनलाल उम्र 39 वर्ष वार्ड नं. 4 मनेन्द्रगढ़ (03)घनश्याम विश्वकर्मा पिता सुन्दनलाल उम्र 34 वर्ष माहोरपारा वार्ड नं. 2 मनेन्द्रगढ़ गिरफ्तार किये गये हैं, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,

आरोपियों के कब्जे से पूर्व में उद्‌द्यापित रकम कुल 05 लाख भी आरोपिया के निशानदेही पर बरामद किया गया हैं, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त आल्टो कार नंबर सीजी/15/बी/9051 एवं स्कूटी क्रमांक सीजी/16/सी.एन/5042 जप्त किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 913/24 धारा 308(2),308 (7),61(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार,उप निरीक्षक वंश नारायण शर्मा उप निरीक्षक रम्भा साहू ,उप निरीक्षक रश्मी सिंह ,प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, आर.रमन मंडल ,शिव मंगल, नितिन सिन्हा, विवेक राय, लालबाबू सिंह सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *