पूर्व भारतीय फुटबॉलर और कोच टी के चथुन्नी का निधन

By
Advertisement
Advertisement

कोच्चि, पूर्व भारतीय फुटबॉलर और कोच टी के चथुन्नी का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे।

चथुन्नी को रक्षापंक्ति में कुशल खिलाड़ी माना जाता था। उन्होंने संतोष ट्रॉफी में केरल और गोवा का प्रतिनिधित्व किया। खेल से संन्यास लेने के बाद वह कोच बन गए और अगले 40 वर्ष तक भारतीय फुटबॉल में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

चथुन्नी कई टीमों के कोच रहे जिनमें मोहन बागान, डेंपो गोवा और एफसी कोचीन भी शामिल हैं। वह 1979 में केरल की संतोष ट्रॉफी टीम के कोच भी रहे।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *