पुलिस कस्टडी में युवक ने लगाई फांसी,

By
Advertisement
Advertisement

आक्रोशित नगरवासियों ने धरना प्रदर्शन कर वाहन में किया पथराव

बलरामपुर । बलरामपुर सिटी कोतवाली के अंतर्गत ग्राम संतोषी नगर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्य करने वाले चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी गुरु चंद मंडल की पत्नी विगत 15-20 दिनों से गायब थी। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी इसी सिलसिले में गुरु चंद मंडल को लगातार पुलिस के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था। बीते तीन दिनों से सुबह 6 बजे से लेकर देर शाम तक थाने में ही बैठाया जा रहा था।

आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गुरु चंद मंडल के द्वारा थाने के बाथरूम में अपने ही तौलिया से फांसी लगाकर आत्महत्या ली। जैसे ही इसकी जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को लगी तो बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित हुए घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया

देर शाम लोगों ने थाने के सामने चक्का जाम कर पुलिस वाहन में पथराव कर दिया। डीपीएम स्मृति एक्का ने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में हमारे कर्मचारी की मौत हुई है इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस विषय मे थाना प्रभारी व एसपी से चर्चा करने की प्रयास किया गया संपर्क नही हो पाई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *