पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए निशुल्क हेल्थ टॉक एवं परामर्श शिविर का आयोजन

1 Min Read

:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस वेलफेयर अंतर्गत सकारात्मक आयोजन।
:- रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर में दिनांक 17/08/25 (दिन रविवार) को (समय दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक) शिविर होगा आयोजित।
:- न्यूरोफिजिशियन एंड इंटरवेंशनल न्यूरोलोजिस्ट स्पेशलिस्ट डॉ राहुल पाठक द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से किया जायगा हेल्थ टॉक, देंगे उचित परामर्श।

⏩ जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सदस्यों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे सरगुजा पुलिस एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित पुलिस वेलफेयर से निशुल्क हेल्थ टॉक एवं परामर्श शिविर का सुव्यवस्थित सकारात्मक आयोजन रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर में दिनांक 17/08/25 (दिन रविवार) को (समय दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक) किया जाना प्रस्तावित है। उपरोक्त शिविर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर से डॉ. राहुल पाठक न्यूरोफिजिशियन एंड इंटरवेंशनल न्यूरोलोजिस्ट स्पेशलिस्ट उपस्थित होकर अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।

⏩ उक्त निशुल्क हेल्थ टॉक एवं परामर्श शिविर मे सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारी, नगर सेना, केंद्रीय जेल अंबिकापुर के अधिकारी कर्मचारी, पी. टी. एस. मैनपाट के अधिकारी कर्मचारी, विभिन्न पुलिस की शाखाओ मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवार शामिल हो सकेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *