पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य एवं सुविधा शिविर का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस वेलफेयर अंतर्गत सकारात्मक आयोजन।

शिविर मे चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, औषधि वितरण शिविर सहित शासन की योजनाओं के अंतर्गत ड्रायविंग लाईसेंस, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाया जायगा।

रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर में दिनांक 08.06.2025 (दिन रविवार) को (समय प्रातः 08.00 बजे से 12.00 बजे तक) शिविर होगा आयोजित।

जिले में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सदस्यों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस वेलफेयर से बृहद चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, औषधि वितरण शिविर एवं शासन की योजनाओं के अंतर्गत ड्रायविंग लाईसेंस, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की सुविधा का सुव्यवस्थित सकारात्मक आयोजन रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर में दिनांक 08.06.2025 (दिन रविवार) को (समय प्रातः 08.00 बजे से 12.00 बजे तक) किया जाना प्रस्तावित है।

उपरोक्त शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. उत्कर्ष सोनी (मेडिसिन), डॉ. वी.आर. सिंह (नाक, कान, गला विशेषज्ञ), डॉ. मयंक शर्मा (आयुर्वेद), डॉ. प्रदीप टोप्पो (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रिया वर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. टी. संदीप (मनोरोग विशेषज्ञ) उपस्थित होकर सेवाएँ प्रदान करेंगे।

उक्त स्वास्थ्य एवं सुविधा शिविर मे सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवार शामिल हो सकेंगे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *