पुराना केश वापस लेने की धमकी देकर मारपीट करने के मामले मे आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

:- थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त डंडा किया गया जप्त।
:- महिला सम्बन्धी मामलो मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 28/09/25 को थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया का पति अनिल अग्रवाल दिनांक 27/09/25 के रात्रि करीब 12.00 बजे प्रार्थिया को सीतापुर वाला केश को वापस ले लेने की धमकी दिया गया जो प्रार्थिया द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का डण्डा से मारपीट किया है।मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 142/25 धारा 296, 351(3), 115(2), 232 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थीया एवं गवाहो का कथन लेख किया गया एवं मामले के आरोपी अनिल अग्रवाल को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने लार अपना नाम अनिल अग्रवाल आत्मज जय कुमार अग्रवाल उम्र 45 वर्ष साकिन डांगबुड़ा थाना सीतापुर हाल मुकाम करजी थाना दरिमा का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक भरतलाल साहू, आरक्षक मनोहर कुमार, गोविन्द टोप्पो सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *