पीडब्ल्यूडी सड़क मरमत जल्द करे,अन्यथा हम खस्ताहाल, खीचड़, में धान रोपाई करने को होंगे मजबूर – महेन्द्र सिदार

By
Advertisement

रायगढ़ । जिला उद्योग नगरी है, जिसके कारण बड़े बड़े ट्रक वाहन चलने के कारण सड़क नही टीक पा रही है, कई साल हो गई है यहां ग्रामीणों को अच्छी सड़क में चलने तो क्या देखने को भी नही मिल पा रही है। जबकि उद्योग बसाते समय ग्रामीणों को मूलभूल सुविधाओं की लाभ होगा कहकर जमीन ली गई थी।

वही बात करें तो खरसिया से पत्थलगांव सड़क निर्माण कार्य तो चल रही है पर कछवा गति से!! और अब बरसात लगने के बाद नव निर्माण कार्य बंद करा दी गई है, बात करें तो क्षेत्र में कई आंदोलन एवम् ज्ञापन आर्थिक नाकेबंदी क्षेत्रीय नेताओ द्वारा कई बार की गई है, पर कोई उसकी जिम्मेदार विभाग को फर्क नहीं पड़ा, क्षेत्र के तेज तर्रार आन्दोलन कारी महेन्द्र सिदार (छग सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष धरमजयगढ़) ने शोशल मीडिया पर पोस्ट की है की “पीडब्ल्यूडी सड़क मरमत जल्द करे, अन्यथा हम खस्ताहाल, खीचड़, में धान रोपाई करने को होंगे मजबूर” खरसिया से धरमजयगढ़ की सड़क की दुर्गति है की लोग मुख्य सड़क मार्ग को ही भूल गए है, मतलब मेन सड़क से न जा कर ग्रामीण क्षेत्र से जाना। अब स्कूली बच्चो को तो सड़क में सबसे बड़ी दिक्कत हो रही है, सड़क खराब के कारण कई यात्री बस भी अपनी नई रास्ता खोज कर निकल जाते है, जिससे छात्र छात्राओं के यात्री बस भी नही मिलती। और पानी गिरने के बाद सड़क मार्ग कीचड़ खेत की तरह बन जाती है जो धान रोपाई करने लायक बन जाती है। जिसमे छात्र छात्राओं के बहुत ही दिक्कत की सामना करना पड़ रहा है। और जिम्मेदार अधिकारी देख कर भी अनदेखा कर रहे है। अब देखना ये होगा की महेन्द्र सिदार कीचड़ सड़क में धान रोपाई करेंगे या फिर खरसिया/धरमजयगढ़ पीडब्ल्यूडी विभाग उस कीचड़ की मरमत करते है। ये तो समय ही बताएगा।।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *