पिता के देहांत के बाद बेटी ने मां के साथ संभाली घर और कृषि की जिम्मेदारी, धान खरीदी में शासन की नई नीतियों ने दिया संबल

By
Advertisement
Advertisement

महिला कृषक चन्द्रमनी की बेटी ललीता ने सुनाई आपबीती

शासन की नीतियां और योजनाएं आम जन के कल्याण के लिए बनाई जाती हैं और ये तभी सफल मानी जाती हैं जब किसी के जीवन में ये बेहतर बदलाव लाती हैं। 14 नवम्बर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो चुकी है। धान खरीदी की नई नीतियों से किसानों में नया उत्साह है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपये प्रति क्विंटल के निर्णय ने किसानों को आर्थिक सुदृढ़ता दी है।

यूं तो धान खरीदी की सफलता की कई मिसालें हैं, ऐसी ही एक कहानी है महिला कृषक चन्द्रमनी की। मेंड्राढाब गांव की निवासी किसान चन्द्रमनी की पुत्री ललीता बताती हैं कि उनके पिताजी के देहांत के बाद घर और कृषि की पूरी जिम्मेदारी हम पर है। कृषि का पूरा काम हम ही देखते हैं। बीते दिनों मेंड्राकला उपार्जन केंद्र में 20 क्विंटल धान उन्होंने विक्रय किया है।

ललिता कहती हैं कि मुख्यमंत्री ने जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो रही है। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देती हूं। उनके इस निर्णय ने गरीब किसानों को संबल दिया है। किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय से हम जैसे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *