न्यायाधीश आलोक पांडेय ने किया प्ले स्कूल का शुभारंभ

1 Min Read

बलरामपुर राजपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित राजीव गांधी आदर्श विद्यालय के रजत जयंती पर स्कूल परिसर में प्ले स्कूल का शुभारंभ राजपुर व्यव्हार न्यायालय के न्यायाधीश आलोक पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीपप्रज्वलित, माल्यार्पण, फीता काटकर किया। वही अतिथियों को फूल माला, बैच लगाकर स्वागत किया।

न्यायाधीश आलोक पांडेय ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि राजीव गांधी आदर्श विद्यालय से छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर आज डॉक्टर सहित अधिकारी-कर्मचारी बने हैं। वही छात्र-छत्राओं को कहा नेता, अधिकारी से बढ़कर आप अपने शिक्षकों को गुरु माने इसके बाद माता-पिता को शिक्षकों के ज्ञान से आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी आदर्श विद्यालय से छात्र-छात्राएं पढ़ कर अधिकारी बने है।

स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों, छात्र-छात्राएं को शुभकामनाएं दी। कांग्रेस जिला प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा बहुत खुशी की बात है कि राजीव गांधी आदर्श विद्यालय से छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर चिकित्सक सहित अधिकारी-कर्मचारी के पद पर बैठे हैं। कार्यक्रम का संचालक संस्था के प्राचार्य जितेंद्र गुप्ता ने किया।
इस दौरान वरिष्ट कांग्रेसी संतोष सिंह, छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सोनी, पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता, शिक्षक, शिक्षिकाएं,अभिभावक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *