निर्धारित मापदंड के अनुरूप बनी रहीं पीएम-जनमन की सड़कें

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर राजपुर।केंद्र सरकार के जनजातीय मंत्रालयों के द्वारा विषेश रूप से पिछड़ी जनजातियों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से केंद सरकार के द्वारा पीएम जनमन कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन इकाई राजपुर के द्वारा विधानसभा सामरी क्षेत्र के विभिन्न विषेश पिछड़ी जनजातियों को मुख्य मार्ग के जोड़ने के उद्देश्य से लगातार पीएम-जनमन की सड़कें का निर्माण किया जा रहा हैं।

इस संबंध में कार्यपालन अभियंता जीएस सिदार ने बताया विभिन्न समाचार पत्रों में अटल चौक लाउ से गुण्डरीकोना लम्बाई 2.00 किमी. में गुणवत्ताविहिन सड़क निर्माण का लेख किया गया है जबकि परियोजना क्रियान्वयन इकाई-राजपुर के द्वारा अटल चौक लाउ से गुण्डरीकोना सड़क एवं अन्य सड़कों का भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ कार्य मानक के अनुरूप पाया गया हैं साथ ही श्री सिदार ने बताया कि निर्माण के पश्चात ठेकेदार को 05 वर्षों तक संधारण कार्य संपादित करना रहता हैं।

पीएम-जनमन से बन रही सड़कों का समय-समय पर विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ, राज्य गुणवत्ता समीक्षक, राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं गुणवत्ता जांच की जाती है, यह प्रक्रिया सड़क निर्माण प्रारंभ होने से लेकर सड़क निर्माण के पश्चात 05 वर्षों तक सतत् चलती रहती है। सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएम-जनमन के लिए निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप किया जा रहा हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *