निर्दलीय उम्मीदवार डॉ विजय सिंह गगराई ने किया कराइकेला और नकटी में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन,

1 Min Read

अंचल के विकास के लिए लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद

चक्रधरपुर । कराईकेला तथा नकटी बाजार परिसर में विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन निर्दलीय प्रत्याशी डॉ विजय सिंह गागराई ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर विधिवत रूप से किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा के ग्रामीणों की मांग पर वह चुनाव लड़ रहे हैं. जानता का साथ मुझे मिल रहा है.

और मुझे उम्मीद है कि मैं भारी मतों से जनता की मदद से विधानसभा चुनाव जीतूंगा. कार्यालय उद्घाटन के पूर्व डॉ विजय सिंह गागराई ने नकटी में झारखंड आंदोलनकारी शहीद मछुआ गागराई के स्मारक में फूलमाला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया.

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय मेलगांडी, 20 सूत्री अध्यक्ष दोराय जोंकों,पूर्व मुखिया राजेंद्र मेलगांडी ,मुखिया सावित्री मेल गांडी, सुखमति जोंकों, झारखंड आंदोलनकारी श्याम गागराई, मार्टिन हेम्ब्रम, बलराम हेम्ब्रम, राम बोदरा, हरि पूर्ति ,सिकंदर गागराई ,विजय दोंगो, दामू गागराई समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *