निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने 400 से ज्यादा विद्यार्थियों के साथ निकली तिरंगा यात्रा

By
Advertisement
Advertisement

पैदल यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा का नारा गुंजायमान होता रहा

रायगढ़। शनिवार की शाम निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने पीएम श्री नटवर स्कूल के 400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा पीएम श्री नटवर स्कूल परिसर से शुरू होकर बेटी बचाओ चौक, गांधी प्रतिमा चौक, कॉलेज रोड होते हुए मिलेट कैफे, सी मार्ट से वापस पीएम श्री नटवर स्कूल पहुंचकर समाप्त हुआ। इस पूरे यात्रा के दौरान देशभक्ति नारा गुंजायमान होता रहा।

शाम करीब 4:30 नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, पीएम श्री नटवर स्कूल के छात्र छात्राएं एवं स्टाफ कतारबद्ध होकर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मुख्य सड़क पर रैली के रूप में पैदल निकले। इस दौरान सबसे आगे में हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा यात्रा का बैनर लिए कर्मचारी,

इसके बाद नगर निगम का झंडा वाहन और फिर दो लाइन में कतारबद्ध कर्मचारी अधिकारी और स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल थे। सभी कर्मचारी अधिकारी स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगा झंडा लहरा रहा था, जो सड़क पर गुजरने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय,

वंदे मातरम, जय हिंद, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा- झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे लगाए। यात्रा पीएम श्री नटवर स्कूल परिसर से शुरू होकर बेटी बचाओ चौक, गांधी प्रतिमा चौक, कॉलेज रोड होते हुए मिलेट कैफे, सी मार्ट से वापस पीएम श्री नटवर स्कूल पहुंचकर समाप्त हुआ। इस यात्रा में निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ 400 से ज्यादा विद्यार्थी एवं स्कूल स्टाफ शामिल हुए। इस दौरान सभी को निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा शपथ दिलाई गई।

उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारी, स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *