नारायणी देवी के पुण्य स्मृति में साईंधाम में भण्डारा आयोजित

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के कद्दावर राजनेता व भूतपूर्व मंत्री कृष्णकुमार गुप्ता की  माताजी स्व.नारायणी देवी  की 12 वीं पुण्य तिथि पर 10 फरवरी को साईंधाम उर्दना में विशाल भण्डारा आयोजित किया गया।इस भण्डारे में हजारों लोगों ने अपनी हाजिरी लगाई और नारायणी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर स्व.  नारायणी देवी के सभी पुत्र-पुत्रियों समेत पूरा गुप्ता परिवार मौजूद रहा।  उल्लेखनीय है कि शहर के प्रतिष्ठित राजनैतिक गुप्ता परिवार के द्वारा माताजी स्व.श्रीमती नारायणी देवी की स्मृति में प्रतिवर्ष 10 फरवरी को नगर के बड़े साईंधाम में भजन संध्या,आरती व लज़ीज़ भोजन भण्डारे का आयोजन विगत 12 वर्षों से किया जा रहा है।इस पुण्य आयोजन से एक तरफ जहां गुप्ता परिवार ने अपनी भावी पीढ़ी को सनातन संस्कृति व धर्म परायणता के संस्कारों से परिचित कराने का क्रम जारी रखा है वहीं भण्डारे के माध्यम से समाजसेवा और सामाजिक चेतना को जागृत करने का काम किया है।

इस बार भी 10 फरवरी को नारायणी देवी की स्मृति में साईंधाम में आयोजित भण्डारे में पूरा गुप्ता परिवार श्रद्धा और भक्ति  के साथ सेवा में लगा रहा।विशेष बात स्व. नारायणी देवी की स्मृति मे आयोजित इस विशाल भंडारे का पूरे वर्ष भर अनेक वर्गों के श्रद्धालुओं को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है।प्रसाद ग्रहण करने नगर और अंचल की बड़ी शख्सियत भी इस महा भंडारे मे शिरकत करते हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने मे गुप्ता परिवार से प्रमुख रुप से गोपाल दास गुप्ता,गोविंद गुप्ता,मुरारी गुप्ता,नटवर गुप्ता,मनमोहन गुप्ता,अरुण गुप्ता,सुनील गुप्ता,राजू गुप्ता,अनिल गुप्ता,राहुल गुप्ता,श्रीमती किरण देवी,ललिता देवी,संध्या देवी,मंजू देवी,सरस्वती देवी समेत गुप्ता परिवार की चारों पीढ़ियां मौजूद रहीं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *