नारायणपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश

By
Advertisement
Advertisement

नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस द्वारा बुधवार 14 जनवरी 2026 को फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

फ्लैग मार्च का शुभारंभ हाई स्कूल ग्राउंड से किया गया, जो पुराना बस स्टैंड, जयस्तंभ चौक, बंधवा तालाब, बखरूपरा, जगदीश मंदिर, बुधवार बाजार पारा, सोनपुर रोड एवं चांदनी चौक होते हुए पुनः हाई स्कूल ग्राउंड में संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया स्वयं उपस्थित रहे और नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, तीन सवारी दोपहिया वाहन चालकों तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वालों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सार्वजनिक मार्गों एवं स्थलों पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों को चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में अवैध पार्किंग, यातायात बाधा एवं अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनने तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अभ्यजीत मांडवी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री लोकेश बंसल, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम, रक्षित निरीक्षक श्री मोहसिन खान, निरीक्षक श्री मुकेश पटेल सहित 200 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *