नाबालिग से जबरन दुष्कर्म के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी अनूपपुर मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार

3 Min Read
Advertisement

थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा मामले मे नाबालिग को दस्तायाब कर की गई अग्रिम कार्यवाही

नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी दिनांक 15/04/25 कों थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की छोटी बहन दिनांक 15/04/25 कों प्रैक्टिकल परीक्षा देने गयी थीं, जो शाम तक वापस नही आई हैं, आस पड़ोस रिश्तेदारो मे पता तलाश करने पर भी पता नही चल रहा हैं,

नाबालिग का मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा था, शाम कों प्रार्थी के मोबाइल पर अन्य मोबाइल नंबर से मैसेज आया कि नाबालिग कों ग्राम सेदम का लक्ष्मीकान्त वैष्णव जबरन कही ले जा रहा हैं शायद बैकुंठपुर मे होना बताया गया था, प्रार्थी द्वारा शंका व्यक्त किया गया हैं कि प्रार्थी की नाबालिग बहन कों ग्राम सेदम का लक्ष्मीकान्त वैष्णव भगाकर ले गया हैं मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 44/24 धारा 137 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश नाबालिग कों अनूपपुर रेलवे स्टेशन से आरोपी लक्ष्मीकान्त वैष्णव के कब्जे से बरामद कर नाबालिग कों दस्तायाब कर मामले के आरोपी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम लक्ष्मीकान्त वैष्णव आत्मज योगेश चंद्र वैष्णव उम्र 23 वर्ष साकिन सेदम बाबापारा थाना बतौली का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता कों भगाकर ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल सीजी/15/डीजेड/7080 बरामद किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे 87, 64(ए) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी प्रधान आरक्षक फलेन्द्र प्रसाद, महिला आरक्षक पूनम भगत,मेरी क्लारेट, आरक्षक राजेश खलखो, दीपक पाण्डेय, मुरलीधर यादव, आनंद भगलूराम सकिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *