नाबालिग कों बहला फुसलाकार भगा ले जाकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

🔷 थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित कायवाही करते हुए पीड़िता कों किया गया बरामद।
🔷 नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी दिनांक 04/01/25 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 02/01/25 के शाम कों प्रार्थी की नाबालिग लड़की अपने घर से बिना किसी कों कुछ बताये कही चली गई हैं, जो अभी तक वापस नही आई हैं, आस पड़ोस रिश्तेदारो मे पता तलाश करने पर भी पता नही चल रहा हैं, प्रार्थी द्वारा शंका व्यक्त किया गया हैं कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की कों कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगाकर ले गया हैं मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 11/25 धारा 137 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश नाबालिग कों ग्राम मज़गाँव थाना बगीचा जशपुर से आरोपी जनक साय उर्फ़ जनक राम के कब्जे से बरामद कर मामले मे अग्रिम कार्यवाही करते हुए महिला अधिकारी द्वारा नाबालिग से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी जनक राम पीड़िता कों शादी करने का प्रलोभन देकर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम जनक साय उर्फ़ जनक राम उम्र 22 वर्ष साकिन मजगाव थाना बगीचा जिला जशपुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता कों बहला फुसला कर शादी करने का प्रलोभन देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे 87, 64(2)(एम) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रघुराम भगत, आरक्षक धनकेश्वर यादव, संजय एक्का, मनोहर पैकरा, परमित भगत सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *