नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का लगातार प्रहार, गांजा तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी महेश यादव निवासी गठपहाड़ चौकी कोतबा पुलिस के हत्थे चढ़ा

By
Advertisement
Advertisement

⏺️ गांजा तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी महेश यादव निवासी गठपहाड़ चौकी कोतबा पुलिस के हत्थे चढ़ा,
⏺️ प्रकरण का मुख्य आरोपी हीराधर यादव था, जिसे पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, दोनों मिलकर गांजा तस्करी का काम करते थे,
⏺️ हीराधर यादव का माह जून 2024 में पुलिस ने गांजा 27 किलोग्राम कीमती 2,70,000 /- (दो लाख सत्तर हजार रुपये) का एवं तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार को जप्त किया गया था,
⏺️ आरोपियों के विरूद्ध चौकी कोतबा में अप.क्र. 94/24 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज,

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा गांजा तस्कर, नशीली दवाओं के तस्कर एवं पशु तस्करों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.06.2024 के शाम लगभग 07 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि लैलुंगा (रायगढ़) की ओर से कुछ लोग एक कार क्र. सी.जी. 13 ए.डब्ल्यू 4063 में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुये कोतबा की ओर आने की सूचना मिलने पर तत्काल चैकी प्रभारी कोतबा के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर के बतायेनसार ग्राम पीठाआमा चैक के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग के दौरान कार क्र. सी.जी. 13 ए.डब्ल्यू 4063 के चालक एवं उसमें सवार कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे एवं पानी गिरने का मौका पाकर भाग गये, पुलिस द्वारा उनके भागने पर तत्काल कार के पास जाकर घेराबंदी किया गया उक्त कार में एक 16 वर्षीय बालक मिला जो कार का गेट नहीं खुलने पर भागने में असफल रहा, पुलिस द्वारा उक्त बालक से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई, तलाशी दौरान वाहन की डिक्की में मादक पदार्थ गांजा 27 किलोग्राम कीमती 2,70,000 /- (दो लाख सत्तर हजार रुपये) मिलने पर कार सहित जप्त कर अपचारी नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। अपचारी बालक से पूछताछ पर बताया कि उक्त गांजा हीराधर यादव का है एवं गांजा को अन्य साथियों के साथ मिलकर लैलुंगा तरफ से लाना बताया। अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा जा चुका है।

प्रकरण का मुख्य आरोपी हीराधर यादव को दबिष देकर दिनांक 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी पतासाजी की जा रही थी।

मुखबीर से सूचना मिला कि प्रकरण का आरोपी महेष यादव अपने घर आया है, इस सूचना पर तत्काल उसके निवास में दबिष देकर अभिरक्षा में लिया गया, पूछताद में उसने हीराधर यादव के साथ गांजा तस्करी करना बताया है। आरोपी महेश यादव उम्र 45 साल निवासी मठपहाड़ थाना बागबहार को दिनांक 09.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राकेष सिंह, आर. आलोक टोप्पो, आर. उपेन्द्र सिंह, आर. दिलीप इत्यादि का योगदान रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *