नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

घर के टमाटर बाड़ी की आड़ में मादक पदार्थ गांजा की खेती करने वाला अजित कुमार यादव को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

आरोपी के कब्जे से 07 नग गांजा पौधा 12.380 किलोग्राम कीमती 60 हजार रू. का जप्त,

आरोपी के विरूद्ध थाना बागबहार में अप.क्र. 02/2025 धारा 20 (ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।

आरोपी का नाम : अजीत कुमार यादव उम्र 28 साल निवासी महेशपुर सलिहापारा थाना बागबहार।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.01.2025 को मुखबीर से थाना बागबहार को सूचना मिली कि ग्राम महेशपुर सलिहापारा का रहने वाला अजीत कुमार यादव अपने घर के पीछे टमाटर बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की खेती किया है,

इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी बागबहार द्वारा टीम एवं गवाहों के साथ आरोपी के खेत में रेड कार्यवाही करने पर उक्त आरोपी के घर स्थित बाड़ी में 07 नग गांजा का पौधा कुल वजन 12 किलो 380 ग्राम कीमती रू. 60,000 /- मिलने पर पुलिस ने जप्त किया।

पुलिस द्वारा उक्त गांजा को उखड़वाकर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी अजित कुमार यादव को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अजित कुमार यादव द्वारा अपने घर बाड़ी में उक्त गांजा पौधा को अपने अधिपत्य में रखकर खेती करना स्वीकार किया है। आरोपी अजित कुमार यादव उम्र 28 साल निवासी महेशपुर सलिहापारा का कृत्य धारा 20(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने पर उसे दिनांक 04.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त विवेचना कार्यवाही करने में तथा आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा को जप्त करने में एसडीओपी पत्थलगांव, निरीक्षक सरोज टोप्पो, स.उ.नि. नारायण प्रसाद साहू, स.उ.नि. टेकराम सारथी, प्र.आर. 475 फ्रांसिस बेक, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 628 घनष्याम प्रजापति, आर. 28 आकाष कुजूर, म.आर. 212 सरोजनी खलखो का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *