नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति की कार्यकारिणी गठित, सुरेश बने संभाग अध्यक्ष

By
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर।अंबिकापुर के विश्वकर्मा मंदिर सभा कक्ष में नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति की कार्यकारिणी गठन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से संरक्षक एवं एडिटर शिवराम सोनी, सरगुजा संभाग अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी डूमरडीह, उपाध्याय रघुनाथ सोनी, महासचिव सुरेश कुमार सोनी राजपुर, कोषाध्यक्ष अंबिका सोनी, सह सचिव गणेश सोनी को चुना गया।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति के सरगुज़ा संभाग अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि समाज ने मुझे जो दावित्व सौंपा है मैं समाज के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। समाज को आगे बढ़ाना है, एकता के साथ सभी को मिलकर समाज के हित मे कार्य करना है।

इस दौरान सरगुजा जिले से जवाहर सोनी, अशोक सोनी, बबलू सोनी, संतोष सोनी, बलरामपुर जिले से नरेश सोनी, सुरेश सोनी, अरुण सोनी, ओमप्रकाश सोनी, संतोष सोनी, नंदलाल सोनी, सुरजपुर जिला से कंचन सोनी, अनिल गुप्ता, धरम सोनी, कृष्णा सोनी, श्याम बाबू सोनी, दिनेश सोनी, जशपुर जिले से सुनील सोनी, राजा सोनी सहित सरगुज़ा संभाग के नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति के सदस्य मौजूद थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *