नगर पालिका परिषद गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

By
Advertisement
Advertisement

गौरेला। नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पर्व उत्साह, उमंग और आपसी प्रेम का प्रतीक है, इसे सभी लोग मिलजुलकर स्नेह और सौहार्द के साथ मनाएं।

अध्यक्ष दुबे ने नागरिकों से आतिशबाजी से परहेज करने की अपील करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व मिठास और रोशनी का त्योहार है, जिसे शांतिपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाना चाहिए।

उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन हो, तथा यह पावन पर्व हर घर में आनंद, शांति और उन्नति लेकर आए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *