नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा इतवारी बाजार मल्टी व्यावसायिक परिसर की 80 दुकानों की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित

By
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर— नगर पालिका निगम जगदलपुर के स्वामित्व वाले इतवारी बाजार मल्टी व्यावसायिक परिसर (कॉम्प्लेक्स) में निर्मित कुल 80 दुकानों की नीलामी (घोष विक्रय) हेतु बंद लिफाफा पद्धति से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह टेंडर प्रक्रिया महापौर संजय पांडे एवं सभापति राजस्व संग्राम सिंह राणा के निर्देश पर तथा आयुक्त प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन मे जारी की गई है

नीलामी हेतु कोरा निविदा प्रपत्र दिनांक 04 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में नगर पालिका निगम जगदलपुर के राजस्व शाखा कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

मोहरबंद निविदाएं केवल स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से दिनांक 03 मार्च 2026 को अपरान्ह 4:00 बजे तक आमंत्रित की जाएंगी। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन अपरान्ह 4:30 बजे उपस्थित निविदादाताओं एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोला जाएगा।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉम्प्लेक्स में दुकानों का आकार निम्नानुसार है—
9.8 वर्ग मीटर की 4 दुकानें
11.9 वर्ग मीटर की 12 दुकानें
18.5 वर्ग मीटर की 16 दुकानें
23.36 वर्ग मीटर की 48 दुकानें

इन दुकानों का आवंटन अनारक्षित, विधवा/परित्यक्ता, महिला वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, शिक्षित बेरोजगार, दिव्यांग एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी के अंतर्गत आरक्षण पद्धति से किया गया है।

नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में राजस्व शाखा से तथा नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *