नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : नाम निर्देशन की संवीक्षा पूर्ण

Advertisement
Advertisement

नगर पालिका निगम महापौर के लिए सभी 06 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य
अभ्यर्थी 31 जनवरी तक कर सकेंगे नाम वापसी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन की प्रक्रिया 28 जनवरी को पूर्ण हुई। राजनीतिक दलों की उपस्थिति में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा प्राप्त आवेदनों के स्क्रूटनी की कार्यवाही की गई।

नामांकन जमा करने के अंतिम तिथि तक नगर पालिका निगम अम्बिकापुर महापौर के लिए कुल 06 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए थे, जिनमें से सभी 06 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए। जिनमें भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती मंजूषा भगत, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ अजय कुमार तिर्की, आम आदमी पार्टी से श्री राजीव लकड़ा, हमर राज पार्टी/निर्दलीय श्री तरूण कुमार भगत, बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्रीमती माधुरी सिंह सांडिल्य के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।

वहीं नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के कुल 48 वार्डों हेतु
154 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें से 153 प्रत्याशियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए। वार्ड क्रमांक 42 के निर्दलीय प्रत्याशी श्री अजहर खान का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत किया गया है।

नगर पंचायत लखनपुर में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के भरे गए सभी नामांकन विधिमान्य-
नगर पंचायत लखनपुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष हेतु 03 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। वहीं 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए 36 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए।

नगर पंचायत सीतापुर में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के भरे गए सभी नामांकन विधिमान्य-
नगर पंचायत सीतापुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष हेतु 04 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। वहीं 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए 49 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *