नगरीय निकाय चुनाव 2025: मीडिया कार्यशाला में ईवीएम से मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन

By
Advertisement
Advertisement

मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित, अधिकारियों ने दिया विस्तृत प्रशिक्षण

अंबिकापुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत जिले में आगामी 11 फरवरी को मतदान होगा। नगर निगम अंबिकापुर सहित नगर पंचायत सीतापुर और लखनपुर में मतदान की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जिला पंचायत सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर डॉ. आर.के. मिश्रा और डॉ. एन.के. पांडे ने ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम की कार्यप्रणाली, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, कैंडिडेट सेक्शन और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

ईवीएम से मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन

मीडिया प्रतिनिधियों को मतदान प्रक्रिया समझाते हुए बताया गया कि जब मतदाता मतदान केंद्र पहुंचेगा, तो उसे ईवीएम मशीन के दो भाग दिखाई देंगे—पहला महापौर/अध्यक्ष पद के लिए और दूसरा पार्षद पद के लिए। मतदान अधिकारी द्वारा अनुमति मिलने के बाद, मतदाता सफेद बटन दबाकर महापौर के लिए वोट डालेगा, जिससे एक छोटी बीप बजेगी, और गुलाबी बटन दबाकर पार्षद के लिए मतदान करेगा, जिससे लंबी बीप सुनाई देगी।

कार्यशाला में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने ईवीएम से मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बताया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर जिला प्रशासन की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *