धान माफिया पर प्रशासन ने कसा शिकंजा: राजस्व विभाग ने अवैध परिवहन और बिक्री करते पकड़ा, 364 क्विंटल धान जब्त

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में धान के अवैध परिवहन और बिक्री पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग ने 364 क्विंटल के 789 बोरा धान जब्त किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है।

इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। जिसमें पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा 05 उड़नदस्ता टीम के द्वारा भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ छोटे व्यापारियों और बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में बुधवार को कृषि उपज मंडी समिति कोंडागांव में 25 अक्टूबर से 09 नवंबर की स्थिति में छोटा व्यापार पंजीयन प्राप्त कर क्रय-विक्रय करते पा जाने पर पांच व्यापारियों के खिलाफ जब्ती का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

राजस्व विभाग ने जब्त किया धान।

राजस्व विभाग ने जब्त किया धान।

इन पर कसा शिकंजा

ग्राम मुलमुला निवासी चमरू राम देवांगन से 50 बोरा धान और 30 बोरा मक्का, ग्राम बालोण्ड निवासी घड़वा राम मरकाम से 20 बोरा धान, और 50 बोरा मक्का जब्त किया गया। केशकाल निवासी मोहम्मद मैययाज खत्री से 37 बोरा धाम, ग्राम बरकई निवासी बलराम पांडे से 28 बोरा धान और 05 बोरा मक्का और ग्राम बिवला निवासी सुखराम मरकाम से 25 बोरा धान और 30 बोरा मक्का जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसी तरह बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम गम्हरी के डागेश कुमार पांडेय द्वारा खुद का पट्टा नहीं होने पर 29 क्विंटल के 64 बोरी धान को पटेलपारा निवासी संत कुमार नेताम के घर अवैध भंडारण कराया जा रहा था, जिसे पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 27 एल 3571 के साथ जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

धान का अवैध परिवहन।

धान का अवैध परिवहन।

इसके साथ ही माकड़ी थाना अंतर्गत वाहन क्रमांक सीजी 27 जी 0130 को लगभग 202 क्विंटल के 450 बोरा धान के साथ बिना किसी दस्तावेज के मांजीसा एग्रो प्रोडक्ट फर्म के लिए परिवहन करते पाया गया, जिस पर जब्ती की कार्रवाई कर माकड़ी थाना को सुपुर्द किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *