धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर सदस्यों में दिख रही नाराजगी

2 Min Read

धरमजयगढ़ :- मंडल अध्यक्ष को लेकर धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कही कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तो कही अन्दर से नाराजगी दिखाई दे रही है। मंडल अध्यक्ष की चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का उम्र सीमा को लेकर पाबंदी लगाया गया था जिसमे मंडल अध्यक्ष की उम्र सीमा 45 वर्ष तय की गया थी । जिसके बाद सक्रिय कार्यकर्ता एक दूसरे की जन्म तारीख पता लगाने में लग गए थे।

धरमजयगढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र में 6 मंडल आते है। जिसमें सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भारतीय जनता पार्टी 3 मंडलों में उम्र सीमा को दरकिनार किया गया है, जिससे कही न कही कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी अपने नियम कायदों को लेकर खड़े उतरते है वही अपने ही नियमों के विरुद्ध मंडल अध्यक्ष का बिना चुनाव करे अपने करीबियों को जिम्मेदारी थोप देना कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है पर मजबूर है अपनी नाराजगी जाहिर नहीं कर पा रहे घुट घुट कर अपनो के दिए आंसू पी रहे है।

आपको बतादे की कुछ ही दिनों में नगरीय चुनाव और पंचायत चुनाव होने वाला है बीजेपी का संगठन को मजबूत करने के बजाय अपने करीबियों को जिम्मेदारी देने का फैसला कही ना कही नुकसान देय साबित ना हो जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *