दोपहिया वाहन चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 04 नग दोपहिया वाहन किया गया बरामद

आरोपी पूर्व में भी दुपहिया वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका हैं, आरोपी आदतन अपराधी किस्म का हैं

सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार धरपकड़ कर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी कृष्णा राम राजवाड़े साकिन सराईटिकरा थाना दरिमा द्वारा दिनांक 30/08/24 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 29/08/24 कों प्रार्थी अपने दुपहिया वाहन स्प्लेंडर क्रमांक सीजी/15/सीजे /9464 कों अस्पताल के बाहर वाटर एटीएम के पास खड़ा कर अंदर ड्यूटी करने चला गया था,

ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए वापस बाहर आकर देखा तो प्रार्थी का स्प्लेंडर मोटरसायकल अपने खड़ा किये हुए स्थान पर नही था, जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के मोटरसायकल कों चोरी कर ले गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 278/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पतातलाश संदेही *रवि दास उम्र 24 वर्ष साकिन जरहाडीह थाना बतौली* से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त दोपहिया वाहन कों जिला अस्पताल से चोरी कर अपने कब्जे में घर में छिपा कर रखना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के निशानदेही पर उक्त चोरी किया गया स्प्लेंडर मोटरसायकल जप्त किया गया हैं,

साथ ही पिछले कुछ माह में 02 मोटरसायकल एवं 01 स्कूटी चोरी कर उक्त वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर बिक्री करना बताया गया हैं, जिसे आरोपी के निशानदेही पर अलग अलग क्रय करता व्यक्ति से बरामद कर खरीददार आरोपियों के विरुद्ध धारा 35(3) बी.एन.एस.एस/303(2) बी.एन.एस. के तहत अग्रिम कार्यवाही की गई हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी पूर्व में भी दोपहिया वाहन चोरी के मामलो में जेल जा चुका हैं, आरोपी आपराधिक किस्म का हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक  सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक पीतांबर सिंह आरक्षक अतुल शर्मा, सत्येंद्र दुबे, राहुल सिंह, विकाश सिंह, अमित विश्वकर्मा संजीव चौबे, उमाशंकर साहू, मुकेश चौधरी शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *